वोटर आईडी ऑनलाइन कैसे बनाएं How to Make Voter ID Card in Hindi

हैलो दोस्तो! नमस्कार मै हूं। निमेश चौबे और आप सभी का  Great Gyan के इस नए ब्लॉग में स्वागत है। आज के इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा कि कैसे आप घर बैठे न्यू वोटर आईडी के लिए अप्लाई कर सकते है। दोस्तो पहले हमें न्यू वोटर आइडी कार्ड बनवाने के लिए अपने ब्लॉक या तहसील में चक्कर लगाने पड़ते थे। और कई सारे फॉर्म फिलअप करने पड़ते थे। लेकिन अब इस बदलते भारत के साथ साथ हमारे इस देश डिजिटल इंडिया को भी काफी बढ़ावा मिला। और इस डिजिटल इंडिया के मिशन को देखते हुए। इंडियन इलेक्शन कमीशन ने भी ये वोटर आईडी से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी है। जिसका उपयोग आप घर बैठे ऑनलाइन आसानी से कर सकते है। तो चलिए इस ब्लॉग को सुरु करते है। और आपको बताते है। वोटर आईडी ऑनलाइन कैसे बनाएं How to Apply New Voter ID । आइए जानते है।


वोटर आईडी ऑनलाइन कैसे बनाएं How to Apply For New Voter ID

वोटर आईडी कार्ड क्या है?

वोटर आईडी कार्ड भारतीय इलेक्शन कमिशन द्वारा जारी किया जाने वाला एक पहचान पत्र है। जो एक वयस्क भारतीय नागरिक को जारी किया जाता है। जिनकी उम्र 18+ हो। इस वोटर आईडी कार्ड को हम पहचान पत्र के नाम से भी जानते है। वोटर आईडी का मुख्य रूप से भारत होने वाले किसी भी चुनाव में वोटिंग करने का अधिकार देता है। और आप इसका उपयोग अलग अलग जगहों पर पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते है। इसका उपयोग आप मोबाइल सिम कार्ड खरीदने के कर सकते है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय डॉक्यूमेंट के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते है। इसे आप कोई भी आवेदन करते समय इसका उपयोग आप एक पहचान डॉक्यूमेंट के रूप में कर सकते है। और यह नेपाल या भूटान की यात्रा करते समय एक यात्रा दस्तावेज के रूप में भी काम करता है।

वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कौन कर सकता है? Who can Apply For New Voter ID Card?

यदि हम बात करे कि कौन नए वोटर लिए कौन अप्लाई कर सकता है तो जिस भी व्यक्ति का उम्र 18 साल या 18 साल से ऊपर हो गया हो और वह व्यक्ति भारत का नागरिक हो तो वह नए वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है। यदि आपकी उम्र 18 साल से कम है या आप भारत के निवासी नहीं तो आप नए वोटर आईडी के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। 

वोटर आईडी ऑनलाइन बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?

दोस्तो जब आप कोई भी डॉक्यूमेंट बनवाते है। तो आपको आईडी प्रूफ की जरूरत होती है। सेम इसी तरह आपको वोटर आईडी बनवाने के लिए भी कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।

आपके पास इनमें से कोई भी एक आईडी प्रूफ होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • 10 वी या 8 वी या 5 वी का माक्स शीट
  • इंडियन पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • Baptism Certificate

इन्हें भी पढ़े - वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें

वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करे? How to Apply For New Voter ID

दोस्तो अभी तक हमने जाना कि वोटर आईडी क्या है। और इसे बनवाने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। तो चलिए अब हम जानते है कि हम वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। आइए जानते है।
  1. सबसे आप गूगल प्ले स्टोर से Voter Helpline App को इंस्टॉल कर लीजिए।
  2. एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के बाद इस एप्लिकेशन को ओपन करना है।
  3. एप्लिकेशन ओपन करने के बाद आपसे लॉगिन करने के लिए पूछा जाएगा। तो यदि आप चाहे तो New User? पर क्लिक कर न्यू एकाउंट क्रिएट कर लॉग इन कर सकते है। ये ऑप्शनल है। यदि आप अकाउंट नहीं भी बनाएंगे तो कोई बात नहीं है। अब आपको स्किप लॉग इन पर क्लिक कर देना है।
  4. अब आपको सबसे पहले ही एक फार्म का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उसपर क्लिक कर देना है।
    How to apply new voter ID card

  5. फॉर्म पर क्लिक करने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे आपको सबसे पहले वाले ऑप्शन यानी Apply Online (New) पर क्लिक कर देना है।
    Naya voter ID card Kaise banaye

  6. अब आपको New Voter Registration पर क्लिक कर देना है।
  7. अब आपको Let's Start वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  8. अब आपको Yes, I applying for the first time पर टिक करके Next बटन पर क्लिक कर देना है।
  9. यहा पर आपको Yes, an Indian citizen (residence in India) पर आपको क्लिक कर देना है। यदि आप भारतीय होके किसी और देश में रहते है तो आप दूसरा वाला ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते है। और यदि आप भारतीय नहीं तो आप तीसरा वाला ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे। यहां आप अपने अनुसार ऑप्शन का चुनाव करेंगे। और यदि आप भारतीय है और भारत में ही रहते है। तो आपको पहला वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है जोकि मैंने ऊपर ही बताया है। अपने अनुसार ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद आपको Next कर देना है।
  10. यहां पर आपको सबसे पहले अपना राज्य चुनना होगा तो आप यहां से अपना राज्य सेलेक्ट कर लीजिए फिर आपको अपना डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि सेलेक्ट करनी है जिसे आप डेट ऑफ बर्थ पर क्लिक करेंगे और कैलेंडर से अपनी जन्म तिथि सेलेक्ट कर लेंगे अब आपको डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि का डॉक्यूमेंट देना अपलोड करना पड़ेगा आप निम्नलिखित में से कोई भी एक डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते है। (Aadhar Card, Birth Certificate, Marksheet of 10 or 8 or 5, Indian Passport, Pan Card, Driving License, Baptism Certificate) इनमे से किसी एक को सेलेक्ट करना है। और नीचे दिए गए Upload बटन पर क्लिक कर डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है। ध्यान रहे डॉक्यूमेंट का साइज 2 Mb से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ये सब करने के बाद आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर देना है।
    Online voter ID Kaise banaye

  11. अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा यहां पर सबसे पहले आपको अपनी एक फोटो अपलोड कर देनी है। फोटो का साइज 200 Kb से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उसके बाद आपको अपनी जेंडर यानी लिंग सेलेक्ट करना है। उसके बाद आपको अपना first नाम इंटर करना है। जैसे माना लिया आपका नाम (निमेश चौबे) है। इसमें निमेश को first Name कहते है। और चौबे को last name या सर नाम कहते है। तो पहले आपको अपना first Name दर्ज करना है। फिर आपको अपना लास्ट नाम या सरनेम एंटर करना है। अब आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है। इसके बाद आपको अपना ईमेल आईडी एंटर कर देना है। इसके बाद विकलांकता के बारे में पूछा जाता है यदि कोई विकलांग है तो आप दिए गए ऑप्शन में से सेलेक्ट कर सकते है नहीं तो आप इसे छोड़ सकते है। यदि आप विकलांग नहीं है तो इसे छोड़ दीजिए। ये सब भरने के बाद आपको नेक्स्ट कर देना है।
    वोटर आईडी ऑनलाइन कैसे बनाएं How to Apply For New Voter ID
    Voter ID Kaise banaye
    New Voter registration


  12. अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा यहां पर सबसे पहले आपको अपने रिलेटिव का नाम दर्ज करना है यहां आप अपने पिता, माता, पति, या other कोइ भी दर्ज कर सकते है। तो आपको अपने रिलेटिव का नाम दर्ज कर लेना है। अब आपको रिलेशन सेलेक्ट करना है यदि आपने father का नाम दर्ज किया है तो father select कर ले या mother का नाम दर्ज किया है तो mother select कर ले आप अपने अनुसार सेलेक्ट कर सकते है। अब फिर से आपको नेक्स्ट कर देना है।
    वोटर आईडी ऑनलाइन कैसे बनाएं How to Apply For New Voter ID

  13.  यहां पर आपको अपना पूरा address दर्ज करना है। यहां आपको मकान संख्या, गांव या शहर का नाम, पोस्ट ऑफिस, पिनकोड, एरिया टाइप, राज्य, जिला, विधानसभा ये सब दर्ज करना है। ये सब दर्ज करने के बाद आपको address proof upload करना है। सबसे पहले डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करना है। और डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है। अपलोड करने के बाद आपको नेक्स्ट कर देना है।
    Nvsp.in

  14. अब इस पेज पर आपको सबसे पहले अपना जन्म तिथि दर्ज कर देना है और अपना नाम और अपने गांव या शहर का नाम दर्ज करने के बाद Done पर क्लिक कर देना है।
अब आपको एक reference number मिलेगा उसे संभाल कर रख लेना है। इस reference number के जरिए आप अपने application की Status को Check कर सकते है।
अब आपको अपने application के Status को चेक करते रहना है। 

वोटर आईडी कार्ड बनाने का दूसरा तरीका - Online Voter ID Kaise Banaye

आप अपने वोटर आईडी कार्ड को एक दूसरे तरीके से भी बना सकते है। सबसे पहले आपको nvsp.in पर जाकर उसपर अकाउंट बना लेना ही और फिर आपको फॉर्म पर क्लिक कर ऊपर बताए गए तरीके से फॉर्म को भर देना है। और reference number को नोट करके रख लेना है।

वोटर आईडी कार्ड बनाने का तीसरा तरीका

दोस्तो वोटर आईडी कार्ड बनाने का एक तीसरा तरीका भी है जिसके जरिए आप नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन दे सकते है। इसके लिए आपको अपने किन्हीं दो डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो को लेकर अपने BLO के पास जाना है। आपके BLO आपको एक फॉर्म देंगे उसे भरकर डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी अटैच कर के फॉर्म को BLO के पास जमा कर देना है।

वोटर आईडी कार्ड का Status चेक कैसे करे? How to Check Voter ID Card Status?

स्टेटस चेक करने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाना होगा और नीचे लेफ्ट साइड में जय गए three lines पर क्लिक करना है और Status of application पर क्लिक कर देना है। और अपना reference number डाल कर ट्रैक स्टेटस पर क्लिक कर देना है

अब आपको अपने application का स्टेटस बार बार चेक करते रहना है। जब Status मे BLO appointment लिखा आ जाए तब दिए गए date पर BLO के पास जाकर डॉक्यूमेंट verification करवा लेना है। Verification करवाने के 45 - 50 दिनों के अंदर आपकी वोटर आईडी कार्ड आपके घर पर आ जाएगा नहीं तो आप अपने BLO से Contact कर सकते है। आपको आपका वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा।

पूछे जाने वाले सवाल?

1. वोटर आईडी कार्ड बनाने में कितना पैसा लगता है?

Ans :- वोटर आईडी कार्ड एक सरकारी सेवा है। इसमें किसी भी तरह का पैसा नहीं देना पड़ता है। यह बिल्कुल Free है। यदि आपसे कोई पैसे मांगता है तो आप वोटर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते है। 

2. वोटर आईडी कार्ड बनाने में कितना Time ( समय ) लगता है?

Ans :- दोस्तो वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन देने के बाद वोटर आईडी 45 से 50 Working Day में बन जाता है। यहां पर मै आपको बताना चाहता हूं Working Day का मतलब रविवार और सरकरी छुट्टियों को छोड़कर 45 से 50 दिनों में आपका वोटर आईडी कार्ड बन जाएगा

3. वोटर आईडी कार्ड कब तक हमें मिलेगा?

Ans :- दोस्तो आपके मन में ये सवाल आना जाहिर सी बात है। दोस्तो वोटर आईडी आपको 45 से 50 Working दिनों के अंदर आपको आपका वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा ये official समय है। यदि आपको इसके अंदर वोटर आईडी नहीं मिलता है तो आप वोटर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके complain दर्ज करा सकते है।

4. हमारा वोटर आईडी कार्ड कैसे हमें मिलेगा?

Ans :- आपका वोटर आईडी कार्ड पोस्ट के जरिए आ सकता है या फिर आपके BLO के पास आएगा आपके BLO आपके वोटर आईडी कार्ड को आपको देंगे यदि नहीं देते है तो आप उनसे संपर्क कर खुद मांग सकते है। आपका वोटर आईडी कार्ड उनके पास आया होगा तो से देंगे। फिर भी वोटर आईडी ना मिले तो आप वोटर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके complain दर्ज करा सकते है।

5. Election Commission Toll Free Number - भारतीय निर्वाचन आयोग टोल फ्री नंबर

Ans :-             1950      या      1800111950


Conclusion

दोस्तो उम्मीद करता हूं कि ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी और आप लोगो को समझ आ गया होगा की आप कैसे नए वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है। इस पोस्ट के जरिए मैंने आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो नीचे कॉमेंट कर हमें जरूर बताए । इस पोस्ट को लिखते समय मैंने हर एक point ध्यान रखा है।


अंतिम शब्द :- दोस्तो आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। और यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो ओ भी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे।

0/Post a Comment/Comments